क़ब्ज़ का नैचुरली इलाज कारण और उपाय

कब्ज़ की शिकायत से आजकल हर इंसान परेशान है मगर आपको मालूम होना चाहिए कब्ज़ की शिकायत हमारे कुछ खराब खान-पान और ग़लत आदतों की वजह से कब्ज़ की शिकायत होती है लेकिन कब्ज़ को परमानेंट सही करने के लिए

आपकी हेल्दी डाइट का होना बहुत ज़रूरी है और क़ब्ज़ में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं अगर आप इन बातों का ख्याल करेंगे तो आप कब्ज़ का नैचुरली इलाज कर सकते हैं बिना दवाई के

Constipation treatment

कब्ज़ में गर्म पानी पीने के फायदे

कब्ज़ की शिकायत में गर्म पानी पीने से बहुत फायदा होता है जब आप गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा होता है और आंतों की मांसपेशियां अच्छी होती है जिसकी वजह से मल पतला होकर आसानी से निकल जाता है और कब्ज की शिकायत नहीं रहती

कब्ज़ में फाइबर वाली चीजों के फायदे

अगर आप अपने खाने में फाइबर वाली चीजें शामिल करते हैं तो फाइबर की वजह से कब्ज़ की शिकायत दूर होती है फल में अमरूद पपीता अनार तरबूज और हरे पत्ते वाली सब्ज़ी और सलाद का इस्तेमाल करने से कब्ज़ की शिकायत में बहुत फायदा होता है

और सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच इसबगोल डालकर पीने से पेट सही से साफ होता है और कब्ज़ की शिकायत भी नहीं रहती सुबह खाली पेट नींबू पानी या अमला का पाउडर लेने से कब्ज़ में बहुत फायदा होता है

Contipation tips इसको भी पढ़ये, अगर आप खाने के बाद या खाने के बीच में अगर आप छाछ पीते हैं तो इससे कब्ज़ से छुटकारा मिलता है और आपका पेट भी स्वस्थ रहता है

वॉक और एक्सर्साइज़ से कब्ज़ में फायदे

जो लोग सुबह और शाम टहलते हैं तो उनका डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा रहने की वजह से कब्ज़ की शिकायत नहीं रहती और सुबह एक्सर्साइज़ करने से भी कब्ज़ की शिकायत दूर होती है

योगा करने से कब्ज़ में फायदे

कब्ज़ को दूर करने के लिए बहुत से योगा है जिनको करने से कब्ज़ की शिकायत नहीं रहती लेकिन अगर आप खाना खाने के बाद फौरन वज्रासन में बैठते हैं तो वज्रासन में बैठने से कब्ज़, गैस, एसिडिटी, बदहजमी, जैसी शिकायत दूर होती है

फास्ट फूड खाने से कब्ज़ की शिकायत

जो लोग फास्ट फूड या जंक फूड ज़्यादा तली भुनी चीज़ों और कोल्ड ड्रिंक ठंडा पानी और रुखा खाना खाते हैं तो उन लोगों को अक्सर कब्ज़ की शिकायत रहती है अगर आप चाहते हैं कब्ज़ की शिकायत ना रहे तो इन चीजों से आप परहेज़ करें

कम पानी पीने से कब्ज़ की शिकायत

अक्सर देखा गया है जो लोग कम पानी पीते हैं या खाना खाने के बाद फौरन पानी पीते हैं तो कम पानी पीने की वजह से कब्ज़ की शिकायत होती अगर आप सुबह उठते ही दिनचर्या को सही से फॉलो करते हैं जो अष्टांग हृदयँ में सुबह के लिए जो जलपान के फायदे विस्तार से बताये हैं तो आप सही मात्रा में पानी पिए जो आपको कब्ज़ ना रहे

Disclaimer

यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें

निष्कर्ष (Conclusion)

जब हम अनजाने में कुछ छोटी छोटी ग़लतियाँ करते हैं जिसकी वजह से क़ब्ज़ की शिकायत हो जाती है लेकिन अगर आप क़ब्ज़ को नेचुरल तरीखे से सही करना चाहते हैं तो आपको फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड को छोड़ना होगा

क़ब्ज़ को दूर करने के लिए सुबह खली पेट गरम पानी पिए और फाइबर वाली चीज़ों को अपने खाने में शामिल करें और बॉडी को डिहाइड्रेटेड नहीं होने दें और क़ब्ज़ के लिए वज्रासन करें इस तरह से कब्ज़ की शिकायत ठीक होती है

FAQs

सवाल : क्या क़ब्ज़ को सही किया जा सकता है

जवाब : हाँ क़ब्ज़ को नैचुरली सही किया जा सकता है अगर आप कुछ बातों पर धियान दें

सवाल : क़ब्ज़ की शिकायत क्यों होती है

जवाब : क़ब्ज़ की शिकायत हमारे ग़लत खान पान और कुछ ग़लत आदतों की वजह से होती है

Photo by:- Aakash Dhage unsplash.com

Leave a Comment