पेट की गर्मी की वजह से हम बहुत परेशान हो जाते हैं कभी कोई नुस्खा कभी कोई दवाई लेकिन आपको मालूम होना चाहिए हर बीमारी की वजह हमारा ग़लत खान-पान चाहे जो बीमारी हो चाहे पेट की गर्मी हो अगर आपने पेट की गर्मी को अच्छे से समझ लिया तो इंशाल्लाह आपको पेट में गर्मी की शिकायत कभी नहीं होगी और अगर आपके पेट में गर्मी की शिकायत है तो यह भी बिना दवाई के सही हो जाएगी
अगर आप चाहते हैं हम स्वस्थ रहे कोई दवाई ना खानी पड़े तो हमेशा याद रखिए आहार एक ऐसा शास्त्र है यानि एक ऐसी ताकत है जो हर इंसान के लिए बहुत ज़रूरी है और एक अच्छी सेहत के लिए आप के आहार का अच्छा होना बहुत ज़रूरी है यानि आपका खाना जो शरीर की ज़रूरत के अनुसार हो अगर आपका आहार सही है तो आप बीमार भी बहुत मुश्किल से पड़ेंगे

पेट की समस्या क्यों होती है
पेट की समस्या जैसे गैस एसिडिटी बदहज़मी कब्ज़ इन सब शिकायतों का सबसे बड़ा कारण हमारा ग़लत खान-पान खाने को सही से ना चबाना फास्ट फूड कोल्ड ड्रिंग और हर समय कुछ ना कुछ खाते रहना और ज़्यादा घी तेल चिकनाई का सेवन करना
जब हम किसी भी तरह का खाना खाते हैं तो आपको मालूम होना चाहिए जैसा हमारा अन्न होता है वैसा हमारा मन भी होता है यानि पेट को स्वस्थ रखने के लिए खाने का सही चुनाव करना बहुत ज़रूरी है जो पौष्टिक भी हो और पेट में गर्मी भी ना करे और पाचन भी हो
इसके लिए ज़्यादा घी तेल और दैर से पचने वाला खाना और हर समय कुछ न कुछ खाना इस आदत को आपको छोड़ना होगा और जब आपकी सेहत अच्छी होती है तब आपका मन भी अच्छा होता है और आप सारा दिन अच्छा महसूस करते भी हैं और जब आप ग़लत खाना जैसे विरुद्ध आहार Animal Foods
घी तेल चिकनाई और ज़्यादा मीठा और पेट का व्यायाम नहीं करते इसी लिए आपको सुस्ती पेट में गैस पाचन क्रिया का कमज़ोर होना और साथ में पेट में गर्मी वगैरा जैसी शिकायत होने लगती है इसी लिए बड़े बड़े डॉक्टर और वेध कहते हैं अच्छा खाओ और स्वस्थ रहो
पेट में गर्मी क्यों होती है
जब हम जो खाद्य ग्रहण करते हैं वह ऑक्सीजन की आग में दग्ध होकर शरीर में (Heat) गर्मी और शक्ति उत्पन्न करते हैं और पेट में सबसे ज़्यादा गर्मी चर्बी शर्करा और मांस Animal foods resarch कार्बोहाइड्रेट आदि खाने से शरीर में अधिक ताप और शक्ति बढ़ती है जिसकी वजह से हमारे पेट में गर्मी उत्पन्न होती है
फल और साग सब्ज़ी छाछ सलाद और उबली हुई सब्ज़ी का सूप लेना शरीर के लिए बेहद फायदे मंद होते हुए भी चर्बी आदि की शांति शरीर में ताप और शक्ति (Heat Energy) उत्पन्न नहीं करते इसी लिए ऐसे भोजन की सलाह लोगों को दी जाती है पेट को स्वस्थ रखने के लिए
पेट में जलन क्यों होती है
छोटी आंत, (Small intestine) लंबाई में 14 हाथ या 20 फिट लंबी है इसके शुरू का 12 इंच का ड्युडीनम (Duodenum) कहलाता है पाकाशय में पचा हुआ और ना पचा हुआ भुक्त्त पदार्थ इसमें आता है इसी स्थान पर पित्त नली (Bile duct) से पित्त रस क्लोम ग्रंथि पैंक्रियाज़
Pancreas, से क्लोम रस और ड्युडीनम से छार रस निकल कर सारे भोजन को हल कर देता है ये तीनों रसों का समागम होता है जो तीनों छारीय (Alkaline) हैं एक रस पैनक्रियाज़ (Pancreas) क्लोम ग्रंथि से आता है
दूसरा है पित्त (Bile) जो जिगर (Liver) से आता है तीसरा है क्षारीय पाचन जो ड्युडीनम की दीवारों की ग्रंथियों में से निकलता है इन तीनों क्षारीय पाचन रसों का काम पेट से आये भोजन की अत्यम्लीयता (Hyper-acidity) को प्रभावहीन कर देता है
अगर ये क्षारीय रस ना हो तो पेट का सिर्फ़ हाइड्रोक्लोरिक एसिड हो तो यह आंतों में जलन करता है जिनके पेट में जलन होती रहती है उसका कारण उक्त रसों की कमी होना जिसकी वजह से पेट में जलन होती है
तभी डॉक्टर लोग ऐसे रोगियों को नींबू का रस पीने को कहते हैं Stomach Heat Resarch Lemon क्योंकि इस का रस अम्ल होते हुए भी भीतर जाकर क्षारीय हो जाता है इसी लिए पेट की जलन के लिए नींबू का रस रामबाण का काम करता है
पेट की गर्मी और जलन के लिए क्या खाएं
पेट की गर्मी को खत्म करने के लिए हरी सब्ज़ियों का सूप और सलाद ओट्स का दलिया उबली हुई तरकारी और सब्जियों का सूप छाछ पेट की गर्मी को शांत करते हैं और फलों में अमरूद पपीता अनार और काली मुनक्का बहुत फायदा करती है
अगर आपके पेट में जलन रहती है तो नींबू का रस पेट की जलन में बहुत फायदा करता है Healthy Digesion और पेट की किसी भी तरह की शिकायत में मिर्च मसले तली भुनी चीजें और मीट वगैरा का सेवन नहीं करना चाहिए और ऐसे खानी को खाना चाहिए जिनका जल्दी से पाचन हो
Disclaimer
यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें,
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप चाहते हैं हम स्वस्थ रहे कोई दवाई ना खानी पड़े तो हमेशा याद रखिए आहार एक ऐसा शास्त्र है जो बीमारियों को दूर करता है जो हर इंसान के लिए बहुत ज़रूरी है
पेट में गैस एसिडिटी बदहज़मी कब्ज़ इन सब शिकायतों का सबसे बड़ा कारण हमारा ग़लत खान-पान होता है और जैसा हमारा अन्न होता है वैसा हमारा मन भी होता है इसी लिए अच्छा खाना बहुत ज़रूरी है
ज़्यादा घी तेल और दैर से पचने वाला खाना और हर समय कुछ न कुछ खाना इस आदत को आपको छोड़ना होगा और पेट की गर्मी का जो सबसे बड़ा कारण है वह है घी तेल चिकनाई और ज़्यादा मीठा खाने से पेट में गर्मी होती है इसके लिए
हरी सब्ज़ियों का सूप और सलाद ओट्स का दलिया उबली हुई तरकारी और सब्जियों का सूप छाछ पेट की गर्मी को शांत करते हैं पेट को जलन में नींबू का रस बहुत फायदा करता है तभी तो डॉक्टर वगैरा पेट की जलन के लिए नींबू के रस की सलाह देते हैं
FAQs
सवाल : पेट में गर्मी क्यों होती है
जवाब : पेट में गर्मी घी तेल चिकनाई रेड मीट और ज़्यादा मीठा खाने से होती है
सवाल : पेट में जलन क्यों होती है
जवाब : जिनके पेट में जलन होती रहती है उसका कारण उक्त रसों की कमी होना यानि क्षारीय रस ना होना जिसकी वजह से पेट में जलन होती है
सवाल : क्या घी चिकनाई खाने से पेट में गर्मी होती है
जवाब : हर चीज़ की अति नुकसान देती है जब आप घी चिकनाई और रेड मीट ज़्यादा मीठा खाते हैं इस लिए आपके पेट में जलन होती है
सवाल : क्या रेड मीट खाने से पेट में गर्मी होती है
जवाब : रेड मीट बेशक पेट में गर्मी करता है लेकिन आपको मालूम होना चाहिए शाकाहारी के मुकाबले मांसाहारी लोगों को रोग ज़्यादा होते हैं
सवाल : पेट खराब होने पर क्या खाना चाहिए
जवाब : पेट खराब होने पर चावल का पानी हरि सब्जियों का सूप मूंग की दाल का सूप छाछ फलों में अमरूद पपीता अनार वगैरा खाने से पेट हमेशा के लिए सही हो जाता है
सवाल : पेट खराब होने का कारण
जवाब : जब आप हर टाइम कुछ न कुछ खाते रहते हैं विरुद्ध आहार और जब आप घी चिकनाई रेड मीट ज़्यादा खाते हैं और सुबह शाम वॉक न करना और खाना खाने के बाद फोरन पानी पीने से पेट की पाचन क्रिया खराब हो जाती है
सवाल : क्या पेट के लिए व्यायाम अच्छा होता है
जवाब : पेट का व्यायाम करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और आपको दवाई खाने की भी ज़रूरत नहीं होती लेकिन पेट के लिए नौली क्रिया बहुत कारगर है
सवाल : पेट के लिए सबसे अच्छे फल कौन कौन से हैं
जवाब : पेट के लिए अमरूद अनार पपीता और काली मुनक्का बेहद फायदे मंद होते हैं
सवाल : विरुद्ध आहार खाना खाना चाहिए या नहीं
जवाब : हमारी बीमारी का सबसे बड़ा कारण विरुद्ध आहार ही होता है इसको खाने से इम्युनिटी कमज़ोर और धीरे धीरे हमारी बॉडी में टॉक्सिन जमा होने के कारण हम जल्दी बीमार पड़ जाते हैं
Image sourse : wikimedia commons (cottonbro studio) Modified adding text