फैटी लिवर होना : ग़लत खान पान कारण उपाय, और 15 दिनों का डाइट प्लान

फैटी लिवर आज एक आम समस्या बन गई है फैटी लिवर क्यों होता है क्या इसका समाधान है वो भी प्राकृतिक तरीके से लेकिन आपको मालूम होना चाहिए फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी है जो हमारे ग़लत खान-पान और जीवन शैली इसकी सबसे बड़ी जड़ है अक्सर देख गया है फैटी लिवर रोग ज़्यादा तर किसी ना किसी तेहवार या सीजनल फ्रूट्स और (Animal fat) से फैटी लिवर होता है

हम अनजाने में बड़ी बड़ी ग़लती कर देते हैं जिसका नुकसान हमारी सेहत पर देखने को मिलता है हर बीमारी कभी अपने आप नहीं आती इसका सबसे बड़ा कारण हम खुद होते हैं चाहे जो खाना हो जैसे विरुद्ध आहार, ऋतु चार्य, ना अपने शरीर का मिजाज़ देखते हैं के आपके शरीर में कौनसा दोष है जैसे वात, पित्त, कफ, और कुछ भी खा लेते हैं फिर आपको फैटी लिवर जैसी समस्या की शिकायत हो जाती है

Fatty liver home remedies, fatty liver diet

 

फैटी लीवर क्यों होता है

फैटी लीवर  होने का कारण जब हम घी तेल चिकनाई मैदा वाली चीज़ें कार्बोहाइड्रेट बहुत ज़्यादा लेते हैं और जब बहुत ज़्यादा मीठा खाते हैं ज़रूरत से ज़्यादा तब यह हमारे शरीर में जाने के बाद शुगर में बदल जाता है फिर यह शुगर हमारे शरीर में फैट में तब्दील होने के बाद फिर यह फैट हमारी लीवर में धीरे धीरे बढ़ने लगता है

अक्सर ज़्यादा तर फैटी लीवर आम के मौसम में बहुत होता है ज़्यादा तर लोग आम को बहुत शौक से खाते और साथ में भोजन को भी लेते हैं कार्बोहाइड्रेट भोजन में भी और आम में भी होता है और रिसर्च से साबित हुआ है जो लोग ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट घी तेल चिकनाई रेड मीट बहुत ज़्यादा मीठा खाने से फैटी लीवर हो जाता है

फैटी लीवर होने का दूसरा कारण जब हम बहुत मीठे फल और (Animal fat) खाते हैं तो इसका असर ज़्यादा तर हमारे पेट पर नज़र आता है पेट पर फैट नज़र आने का कारण जो लोग ज़्यादा तर बैठे रहते हैं और पेट का कोई व्यायाम नहीं करते

चर्बी एक ऐसा तत्व है जो शरीर में ज़्यादा तर वहां जमा होती है जहां हरकत नहीं होती और आप जब ज़्यादा देर तक बैठे रहते हैं तो पेट एक ऐसा स्थान है जहाँ हरकत नहीं होती फिर इसी लिए यह चर्बी आपके पेट पर जमा होने लगती है और फिर आपका पेट बढ़ने लगता है जिसकी वजह से आपको गैस एसिडिटी बदहज़मी कमज़ोरी और कब्ज़ फैटी लिवर जैसी शिकायत होने लगती है जिसको फैटी लिवर कहते हैं

जिन लोगों का फैटी लीवर होता है ज़्यादा तर ऐसे लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो जाती है हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपके शरीर का सारा सिस्टम खराब हो जाता है

फैटी लीवर में किन किन बातों का ख्याल करना चाहिए

फैटी लीवर की शिकायत हो चाहे कोई सी भी बीमारी अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आयुर्वेद में बहुत से भोजन ऐसे बताए हैं जिनको खाने से कोई बीमारी नहीं होती है और एक अच्छे स्वस्थ के लिए आपका भोजन पौष्टिक आहार से भरपूर होना चाहिए

पौष्टिक आहार वो होता है जिसको खाने से आपके शरीर में चर्बी नहीं बढ़ती और आपका पेट भी भर जाए और आपके शरीर को सारे पोषक तत्व भी मिल जाएं इसके लिए आपके भोजन में हरी सब्जी सलाद ओट्स का दलिया छाछ कुछ फल का शामिल होना बहुत ज़रूरी है

लेकिन आपको एक बात का बहुत खयाल रखना होगा चाहे आपका भोजन कितना भी पौष्टिक आहार से भरपूर क्यों न हो लेकिन ऐसे खानों का लाभ हमारे शरीर को जब मिलता है जब हमारे खाने का टाइम फिक्स हो हर वक्त कुछ ना खाएं

फैटी लीवर ऐसे लोगों को बहुत होता है जो लोग खाने को चबा चबाकर नहीं खाते खाना ना चबाकर खाने से नुकसान कैसे होता है जब हम खाना जल्दी जल्दी खाते हैं तब हमारे खाने में सैलाइवा सही से ना मिलने की वजह से हमारे खाने में पांचों रस नहीं मिलते

जिसकी वजह से हमारे खाने का सही से पाचन नहीं होता और जब हमारे खाने का पाचन सही से नहीं होता तब हमारे शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं और विटामिन बी की कमी होने लगती है जिसकी वजह से हमारा फैटी लीवर होने लगता है अगर आप चाहते हैं

लीवर आपका स्वस्थ रहे और खाने का पाचन भी सही से हो और गुट हेल्थ भी स्वस्थ रहे तो इसके लिए आप खाने को हमेशा चबा चबाकर खाएं और आपकी अग्नि भी अच्छी रहे इसके लिए आपको पानी हमेशा खाने के बाद नहीं पीना चाहिए लेकिन छाछ की सबसे बड़ी खासियत ये है इसको आप चाहे जिस तरह से पी सकते हैं यह फायदा ही करता है

फैटी लिवर में आपको (Amimal fat) ज़्यादा घी तेल चिकनाई और ज़्यादा मीठे का परहेज़ करना चाहिए मगर दही नुकसान नहीं करती दही की सबसे बड़ी खासियत यह है यह लिवर को फायदा करने के साथ आपके गुट हेल्थ को भी अच्छा करती है

और जो लोग स्ट्रेस में रहते हैं या बहुत गुस्सा करते हैं तो ऐसे लोगों के लिवर में कोई न कोई शिकायत रहती है लिवर और पेट को स्वस्थ रखने के लिए आपको पेट का व्यायाम और मेडिटेशन करने से पेट को बहुत फायदा होता है

फैटी लिवर के लिए डाइट प्लान

फैटी लीवर के लिए जो हम खाने पीने के लिए जो भोजन बताएंगे इससे आपको फायदा हो सकता है लेकिन इस डाइट प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है ये आपके फैटी लीवर को सही करने के साथ आपका मोटापे को भी कम करेगा

फैटी लीवर में नाश्ते में ओट्स का दलिया बहुत फायदा करता है इस में बीटा गोलुकोस घुलनशील फाइबर होने की वजह से ये शरीर की बड़ी हुई चिकनाई यानि खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है जिसकी वजह से ये आपके वज़न को कम करने में मदद करता है

LDL Cholesterol कम होने की वजह से ये दिल की सेहत में बहुत फायदा करता है ओट्स के दलिया में फाइबर होने की वजह से पाचन तंत्र को अच्छा और कब्ज़ की शिकायत को दूर करता है और ओट्स के दलिये का ग्लाइसीमिक इंडेक्स कम होता है जिसकी की वजह से ये ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता

फैटी लीवर में दुपहर को क्या खाना चाहिए

फैटी लीवर में दुपहर को खाने के लिए मूंग की हरी दाल का सूप या हरी सब्ज़ी के सूप के अनगिनत फायदे हैं जब आप फैटी लीवर में हरी सब्जियों के सूप का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है जिसकी वजह से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती

हरि सब्जियों के सूप को लेने से जो आपके शरीर को विटामिन की ज़रूरत होती है वह विटामिन मिल जाते हैं इस तरह से आपकी इम्युनिटी मज़बूत होती है Healthy Digestion फैटी लीवर की शिकायत में आपका पाचन तंत्र कमज़ोर हो जाता है जब आप हरि सब्जियों का सूप लेते हैं तो ये पचने में हल्का होने की वजह से पाचन शक्ति को मज़बूत करता है

और इसमें कैलोरी और फाइबर होने की वजह से आपको जल्दी भूख नहीं लगती इसी लिए लोग वज़न को कम करने के लिए हरी सब्जियों के सूप की सलाह देते हैं

फैटी लीवर में रात को क्या खाना चाहिए

फैटी लीवर हो चाहे आप स्वस्थ हों आयुर्वेद में खाना खाने के लिए दिन में दो बार कहा गया है लोगों के दिमाग़ में रहता है हम जितना ज़्यादा खाएंगे उतना हम स्वस्थ रहेंगे पर ऐसा बिल्कुल ग़लत है लंबी उम्र का राज़ कम खाना होता है जो पचने में अच्छा हो और पौष्टिक भी हो

रात को खाने के लिए आप बिना पॉलिश किये हुए चावल थोड़े पतले हों और मूंग, या मसूर, दाल ले सकते हैं ये भी थोड़ी पतली होनी चाहिए इसको आप रात को खाने में ले सकते हैं बिना पॉलिश किये हुए चावल में विटामिन बी होने की वजह से रात को ये खाना आसानी से पच जाता है और कोई परेशानी भी नहीं होती

पाचन शक्ति को अच्छा करने के लिए छाछ के फायदे

आयुर्वेद में मंदाग्नि के लिए छाछ के बहुत से फायदे बताइए हैं अगर आप खाने से पहले या खाने के बाद अगर आप छाछ का सेवन करते हैं तो छाछ शरीर के बड़े हुए लिपिड स्तर को कम करने के साथ ये आपकी मंदाग्नि को भी अच्छा करता है जिसकी वजह से आपकी पाचन क्रिया अच्छी होती है

फैटी लीवर में पपीते के फायदे

पेट की बीमारी में पपीता एक रामबाण का काम करता है यह पेट की हर समस्या को दूर करता है लेकिन फैटी लीवर में अगर आप पपीते के बहुत लाभ चाहते हैं (Papaya Resarch National Institutes Of Health (NIH) तो पपीते के छिलके उतार कर इसके बीज को निकाल कर आप पपीते के छोटे छोटे पीस कर लिए फिर इसको आप जहां धूल मट्टी ना आती हो इसको छाया में सुखा कर इसका पाउडर बना लें

जब इसका पाउडर बन जाए इसको खाने से पहले एक चम्मच पानी से लेने से लिवर में चाहे जो रोग हो चाहे फैटी लीवर हो इससे बहुत फायदा होता है और कोई नुकसान भी नहीं होता और धीरे धीरे आप स्वस्थ होने लगते हैं और फैटी लीवर से छुटकारा भी मिल जाता है

फैटी लीवर में करेले के फायदे

सब्जियों में करेला एक ऐसी सब्जी है जो लिवर के हर रोग में फायदा करता है इसके लिए आप अपनी डाइट में करेले को ज़रूर शामिल करें करेला फैटी लीवर के साथ पाचन क्रिया को भी अच्छा करता है

फैटी लीवर में कालमेघ के फायदे

कालमेघ एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसकी खासियत यह है यह लीवर में बढ़े हुए लिपिड के स्तर को कम करने के साथ इस में  (Anti inflammatory के गुण होने की वजह से यह लीवर की सूजन को कम करता है

कालमेघ की तासीर ठंडी और टेस्ट में कड़वा होने की वजह से (Kalmegh Resarch PubMed Central (PMC) यह बड़े हुए पित्त और कफ को कम करता है और साथ ही पेट की गर्मी को भी कम करता है जिसकी वजह से फैटी लीवर में बहुत फायदा होता है

Disclaimer

यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें,

निष्कर्ष (Conclusion)

फैटी लीवर एक ऐसी खामोश बीमारी है जो इंसान को जल्दी से मालूम नहीं होती और जब हम इसका सही समय पर इलाज नहीं करते तब यह फैटी लिवर एक परेशानी का कारण बन जाता है लेकिन अगर हम इसका सही समय और सही तरीके से जब इसका इलाज करते हैं तब फैटी लीवर की परेशानी बहुत जल्दी सही हो जाती है

फैटी लीवर का सबसे बड़ा कारण कार्बोहाइड्रेट और (Animal fat) होता है लेकिन हम किसी भी खाने को खाना चाहें जैसे कार्बोहाइड्रेट (Animal fat) हर चीज़ को खा सकते हैं लेकिन जब हम किसी भी चीज़ की अति करते हैं चाहे जो भी चीज़ हो वो हमेशा फायदे की जगह नुकसान करती है फैटी लीवर के लिए पपीता बहुत फायदा करता है लेकिन इसको खाने का तरीका आपको मालूम होना चाहिए जो हमने आपको बताया है

छाछ भी फैटी लीवर के लिए एक अच्छा विकल्प है और कालमेघ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण और लिपिड के स्तर को कम करने में बहुत लाभ दायक है अगर आपने आदत में एक चीज़ को शामिल कर लिया तो ये समझाये आपका बीमार होना बहुत मुश्किल है जिसके लिए आपको खाने के हर लुखमें को कम से कम 32 बार चबाकर खाना होगा इसके फायदे बेशुमार हैं इस आदत से फैटी लिवर नहीं होता और आपका वेट भी कंट्रोल में रहता है और पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है और कब्ज़ की शिकायत भी दूर होती है

FAQs

सवाल : क्या फैटी लीवर की शिकायत सही हो सकती है

जवाब : हाँ फैटी लीवर की शिकायत दूर हो सकती है अगर आप अपने भोजन को सही करते हैं क्योंकि आहार ही शास्त्र होता है जो बड़े बड़े ग्रंथों में लिखा है

सवाल : फैटी लीवर होने का क्या कारण है

जवाब : फैटी लीवर होने का कारण ज़्यादा मीठा और घी तेल चिकनाई और मैदा वाली चीजों का सेवन करने से फैटी लीवर होता है

सवाल : फैटी लीवर में क्या खाना चाहिए

जवाब : फैटी लीवर में ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जिनका पाचन जल्दी से हो और फलों में पपीता बहुत फायदा करता है

Image sourse : wikimedia commons: Data base center for life science (DBCLS).cc BY 4.0 (Modified by adding text)

Leave a Comment