अगर खाना बिना चबाये बिना सैलाइवा के मिले पेट में चला जायेगा तो हाज़मा ही खराब नहीं होगा दूसरी और भी बीसों बीमारियां घर कर लेंगी किसी को क़ब्ज़ हो जाएगा किसी को दस्त लग जाएंगे किसी की आंतों में सूजन हो जाएगी किसी को बवासीर किसी को आंतों से आँव गिरने लगेगी, जवान बने रहने के लिए आपकी पाचन शक्ति का ठीक होना बहुत ही ज़रूरी है जो हमने पाचन शक्ति को अच्छा रखने के उपाय बताये हैं

दवाई खाने से पहले इस बात को जाने
पाचन क्रिया में दो प्रक्रियाएं होती है जैसे मुंह में भोजन के साथ सैलाइवा मिलता है वैसे पेट में जाकर उसके साथ पाचन रस मिलता है यह एक प्रक्रिया है दूसरे पेट में मांसपेशियों के जरिये उसे रस के साथ भोजन को संकोच और (Contraction & relaxation) की प्रक्रिया से घुला मिला दिया जाता है
अगर सिर्फ पाचन रस की रासायनिक (Chemical action) से ही पाचन क्रिया सही होती तो पेट से निकलने वाले हाइड्रोक्लोरिक एसिड की जगह इस अमल को बाहर से दवा के रूप में लेने से भोजन पच जाना चाहिए
और पाचन की शिकायत को दूर करने के लिए मांसपेशियों का संकुचन (सिकुड़ना) तथा प्रसारण का बल भी होना चाहिए यह बल औषधीयौं से नहीं मिलता सिर्फ पेट के व्यायाम से बल मिलता है
पाचन को मज़बूत करने लिये पेट का व्यायाम
पाचन को मज़बूत करने लिये न्यौली क्रिया से पेट की मांसपेशियों का व्यायाम करते रहने से पेट का कोई भी रोग नहीं रहता न्यौली क्रिया कैसे की जाती है लेकिन न्यौली क्रिया करना आसान नहीं है जो इसको कर सके उनको ये क्रिया करनी चाहिये जो ना कर सके उसे क्या करना चाहिये आगे बताया है.
पेट की मांसपेशियां का घिसना, रगड़ना (Friction)
इस क्रिया में दोनों हाथों की हथेलियों को पेट से मिला कर रखो और उनसे पेट को ऐसे घिसो जैसे कपड़ा धोते हुए कपड़े पर साबुन को आगे पीछे घिसा जाता है ये दोनों क्रियाएं पेट की चर्बी को कम करती हैं और पाचन भी अच्छा रहता है
उपवास करने से शरीर का उपचार (Healing) होना
उपवास एक ऐसा क़ुदरत का दिया हुआ तोहफा है जो कोई पैसे भी खर्च नहीं होते अगर उपवास करके पेट को आराम (Relaxation) दिया जाये तो उपवास करने से बॉडी अपने आप (Autophagy mode) में आ जाती है जो शरीर की एक प्राकृतिक और जैविक क्रिया है जिसके ज़रिये
आपकी बॉडी के सेल (cell) अपने अंदर मौजूद पुराने क्षतिग्रस्त या मृत हिस्सों को साफ करके और उन्हें दुबारा नैया जैसा और स्वस्थ कोशिकाओं का निर्माण करती है और हर वक्त खाते रहने से और पेट को आराम ना देने से उम्र घटती रहती है अगर उमर नहीं घटती तो किसी भी रोग को ज़िंदगी भर के लिए पकड़ लेती है
पाचन को अच्छा कैसे करें
अगर आपका पाचन किसी भी वजह से बिगड़ गया है तो इसके लिए आपको करना क्या है चावल के पानी का सेवन करें आप थोड़े चावल लेकर उसमें पानी डाल कर पकाएं चावल पकने से पहले चावल का पानी निकाल लें फिर उस पानी में थोड़ा सेंधा नमक एक चुटकी अजवाइन
और एक चुटकी सूंठ डाल कर सेवन करें हमने पाचन पर एक पोस्ट लिखी Healthy eating habits की पोस्ट पढ़ये ज़यादा जानकारी के लिए और जब भूख लगे इसका ही सेवन करना है इस तरह से आपका पेट हर तरह से सही हो जाएगा और आप स्वस्थ हो जाएंगे
पाचन के लिए घी का सेवन
अगर आपकी अग्नि कमज़ोर है तो इसके लिए गाये का घी अमृत का काम करता है क्योंकि जब अग्नि कम होती है तो उस में घी डालने से अग्नि तेज़ हो जाती है इसी तरह जब आप खाने से पहले एक चम्मच घी लें उसमें एक चुटकी सेंधा नमक और एक चुकी सूंठ डाल कर खाने से पहले लेते हैं तो इससे आपकी अग्नि अच्छी होगी और खाना जल्दी पचेगा
पाचन शक्ति का जवानी जैसा मज़ा लेने के लिए
(1) खाने को धीरे धीरे खूब चबाकर और पूरा समय देकर और खुश मिजाज़ के साथ खाना चाहिये
(2) पेट की मांसपेशियां को घिसने और मर्दन करने से पेट को मज़बूत रखा जा सकता है
(3) जो न्यौली क्रिया कर सकता उन्हें यह क्रिया करते रहना चाहिये उससे पाचन शक्ति अच्छी होती है और जो न्यौली क्रिया नहीं कर सकता जब टाइम मिले पेट को अंदर की तरफ जहां तक हो सके सिकोड़ते (Contract) और (Relax) करते रहें इससे पेट के अंदर के सब अंग मज़बूत होते हैं
Note:- अगर आपको इस में से कोई सा भी व्यायाम समझ में नहीं आया तो हमें कमेंट करके बताएं जगह ना होने की वजह से इसको शॉर्ट में आपको सब कुछ समझाया
Disclaimer
यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें,
निष्कर्ष (Conclusion)
पाचन को सही करने के लिए बहुत से व्यायाम हैं पर जो सबसे ज़्यादा पाचन के लिए कारगर हैं न्यौली क्रिया और पेट की मांसपेशियां का घिसना इन क्रिया से पेट मज़बूत होता है और बिगड़े हुए पाचन को सही करने के लिए क्या लेना चाहिए जैसे चावल का पानी
घी, लेकिन पाचन खराब होने का सबसे बड़ा कारण हफ्ते में एक बार उपवास ना करना क्योंकि उपवास से बॉडी अच्छे से रिपेयर होती है और हम बीमार नहीं पड़ते जो खाते हैं वो सब पचने लगता है अच्छी सेहत का सबसे बड़ा राज़ यही है
FAQs
सवाल : क्या पेट का व्यायाम करने से पाचन अच्छा होता है
जवाब : हाँ पेट का व्यायाम करने से पाचन तो अच्छा होता है और पेट की दवाई खाने की ज़रूरत भी नहीं होती और खाना भी अच्छे से पचता है
सवाल : क्या उपवास करने से बॉडी सही होती है
जवाब : हाँ उपवास करने से पेट को आराम देने से बॉडी अपने आप Autophagy mode में आ जाती है और पेट की सभी बीमारी खत्म होने लगती हैं
सवाल : पाचन क्रिया खराब होने का कारण
जवाब : पाचन क्रिया खराब होने का कारण हर वक़्त कुछ ना कुछ खाते रहना फास्ट फूड और जंक फूड का खाना और Wrong food combinations होने के कारण से हम बीमार पड़ते हैं
Photo by : Fotos Unsplash.com