गर्मी में हमारी बॉडी डिहाइड्रेशन होने और ज़यादा टेम्प्रेचर होने की वजह से हमारी इम्युनिटी कमज़ोर हो जाती है जिसकी वजह से हम को लू लग जाती है लू लगने पर बहुत तेज़ बुखार उलटी दस्त और पेट में गढ़बड़ी और हमारी त्वचा पर सूखापन चक्कर आना सर दर्द मुँह का सुखना BP का कम होना और दिल की घबराहट बेचैनी जैसी लू लगने पर शिकायत होती है.

लू से बचने के उपाय
लू से बचने के लिए आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें और पानी टाइम पर पियें सूती और हलके कपड़े पहने और ज़्यादा तेज़ धुप से बचने की कोशिश करें और हाथ पैर और मुँह को दिन में कई बार धोएं और जब भी घर से निकलें छतरी ज़रूरी लगाएं नारियल पानी और बेल का शरबत का सेवन ज़रूर करें इससे बॉडी में ठंडक बनी रहती है और लू भी जल्दी से नहीं लगती
लू लगने के घरेलु उपचार
जब आपको लू लग जाए तब आपको करना क्या है आप फ़ौरन धुप से दूर रहें और किसी ठंडी जगह पर रहें फिर लू का असर जल्दी ख़तम हो इसके लिए आप थोड़ी थोड़ी देर के बाद ORS का पानी या पानी में स्वाद अनुसार मिश्री और थोड़ा सेंधा नमक डालने के बाद आप इस पानी को पीते रहें
इससे लू का असर ख़तम होता है और फिर आप एक सूती कपड़ा लिए फिर इसको भिगो कर थोड़ा निचोड़ लें फिर इस गीले कपड़े से पूरी बॉडी को साफ़ करते रहें और हाथ और पैरों को भी इस तरह से बॉडी की गर्मी जल्दी खतम होती है और जब भूक लगे तो हल्का खाना खाएं
जैसे ओट्स का दलिया या खिचड़ी ये सब थोड़ी पतली होनी चाहिए और इस में थोड़ी हरे धनिये और पुदीने की चटनी ढाल कर खाइये क्यूंकि हरे धनिये और पोदीने की चटनी पाचन में बहुत फायदा करती है.
Disclaimer
यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें,
निष्कर्ष (Conclusion)
जब ज़्यादा गर्मी पड़ती है तो हमारी बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है फिर हमारी इम्युनिटी कमज़ोर होने की वजह से हम को लू लगने का ख़तरा रहता है लू लगने पर बहुत तेज़ बुखार उलटी दस्त पेट में गढ़बड़ी और हमारी त्वचा पर खुश्की और चक्कर आना सर दर्द मुँह का सुखना BP का कम होना और दिल की घबराहट बेचैनी जैसी लू लगने पर शिकायत होती है
FAQs
सवाल: क्या हमारी बॉडी डिहाइड्रेट होने की वजह से लू लगती है
जवाब: हाँ हमारी बॉडी डिहाइड्रेट और इम्युनिटी कमज़ोर होने पर लू लगती है
सवाल : लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए
जवाब: लू से बचने के लिए आप पानी को सही मात्रा में पियें और खाने के साथ पियाज़ ज़रूर खाएं और गर्मियों में सफेद सूती के कपड़े पहनने से गर्मी का एहसास कम होता है और लू जल्दी से नहीं लगती और गर्मियों में घर से शाम के टाइम निकलना चाहिए.
Photo By : Jeremy Perkins Unsplash.com