शरीर में पानी की कमी से क्या होता है

शरीर में पानी की कमी के लक्षण तो बहुत हैं जैसे पेट सही से साफ ना होना और बदहज़मी हाई बीपी यूरिन की शिकायत और किडनी में स्टोन जैसी परेशानी हो सकती है

 

चक्कर आना और कमज़ोरी 

जब हम कम पानी पीते हैं तो कम पानी पीने की वजह से चक्कर आना कमज़ोरी जैसी समस्या हो सकती है और सुस्ती और थकान ज़्यादा समय तक बनी रहती है जो लोग कम पानी पीते हैं उनकी त्वचा में रुखापन और त्वचा का ग्लो भी कम हो जाता है शरीर में पानी की कमी की वजह से आपका BP हाई हो सकता है.

किडनी की परेशानी 

जो लोग कम पानी पीते है जिसकी वजह से किडनी सही से काम नहीं करती और यूरिन पीला और गाढ़ा आने लगता है और किडनी में स्टोन बनने लगती है और कम पानी पिने की वजह से आपका मेटाबोलिज़्म कमज़ोर होने लगता है 

जिसकी वजह से खाना सही से नहीं पचता और आपको क़ब्ज़ की शिकायत हो जाती है कम पानी पिने की आदत आपको पेट का मरीज़ बना सकती है.

स्ट्रेस का बढ़ना और नींद की कमी 

रिसर्च से पता चला है जब हमारी बॉडी में पानी की कमी होती है तो डिहाइड्रेशन की वजह से हम स्ट्रेस में रहने लगते हैं इसका असर हमारी पूरी बॉडी पर पड़ता है और स्ट्रेस की वजह से नींद भी कम आती है और नींद की कमी से हमारी पूरी बॉडी डिस्टर्ब  हो जाती है.

Disclaimer 

यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें,

निष्कर्ष (Conclusion) 

आपको मालूम होना चाहिए जब शरीर में पानी की कमी होती है तो बॉडी हर परेशानी को बताती है जैसे त्वचा और बालों में खुश्की और मेटाबॉलिज्म कमज़ोर होने की वजह से इम्यूनिटी और पाचन कमज़ोर होने लगता है जिसकी वजह से हम बीमार पड़ते हैं 

और यूरिन पीला और गाढ़ा आने लगता है और किडनी में स्टोन की शिकायत हो जाती है अगर आप इन बीमारी से दूर रहना चाहते हैं तो जब प्यास लगे तो पानी ज़रूर पिएं 

FAQs

सवाल : कम पानी पीने के लक्षण क्या हैं 

जवाब: जब हम कम पानी पीते हैं तो हमारी बॉडी में यह लक्षण देखने को मिलते हैं जैसे यूरिन पीला किडनी में स्टोन पेट में गैस एसिडिटी और बदहज़मी कमज़ोरी त्वचा की शिकायत और बाल रुखे होने लगते हैं

सवाल: 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए 

जवाब: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो पूरे दिन में दो-तीन लीटर पानी पीना चाहिए

Photo By : Christopher lemercier. Unsplash.com 

Leave a Comment