सुबह गर्म पानी पीने के फायदे जब हम सुबह को उठाते हैं तो हमारे दिमाग में यही रहता है के सुबह के टाइम क्या खाएं क्या पिए जो हम स्वस्थ रहें लेकिन आज हम आपको यह बताएंगे सुबह खाली पेट क्या लेना सबसे अच्छा होता है लेकिन सबसे पहले इस बात को आप अच्छी तरह से समझिए जब आप रात को सोते हैं और जब सुबह को उठते हैं तो रात से लेकर सुबह तक आपकी बॉडी का यह बहुत लंबा फास्टिंग टाइम होता है
जिसकी वजह से जब आप सुबह के टाइम उठ कर यूरिन करते हैं तो आपका यूरिन पिला आता है लेकिन ऐसा क्यों होता है जब आप सुबह उठते हैं तो आपकी बॉडी डिहाइड्रेट होती है जिसकी वजह से यूरिन पीला आता है तो इन सब शिकायतों को दूर करने के लिए आप सुबह खाली पेट गर्म पानी ज़रूर पिए.

गर्म पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है
जब हम सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है और कैलोरी तेज़ी से बर्न होती है और आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है जिसकी वजह से आप सारा दिन एनर्जी फील करते हैं सुबह को गर्म पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है
ऐसा इसलिए होता है जब आप सुबह को गर्म पानी पीते हैं तो गर्म पानी पीने से आपको यूरिन खुलकर आता है और पेट सही से साफ होता है और बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं तो इस तरह से आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने की वजह से आपकी त्वचा साफ सुथरी और चमकदार रहती है
अगर आप अपनी स्किन को साफ और चमकदार बनाना चाहते हैं तो सुबह को गर्म पानी ज़रूर पिए Dehydration risk कम पानी पीने के नुकसान इसको भी पढ़ये और जिन लोगों को कफ की शिकायत रहती है तो
सुबह के टाइम गर्म पानी पीने से सीने में जमा बलग़म पिघल कर आसानी से बहार निकल जाता है और अगर आप कफ की शिकायत में पानी में थोड़ा शहद डालकर इस्तेमाल करते हैं तो यह कफ की शिकायत में बहुत फायदा करता है,
क्या गर्म पानी पीने से मोटापा कम होता है
जब आप सुबह को गर्म पानी पीते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है जिसकी वजह से आपकी बॉडी में कैलोरी और पेट की एक्स्ट्रा चर्बी तेज़ी से बर्न होती है और आंतों की मांसपेशियां अच्छी होती है
जिसकी वजह से मल पतला होकर आसानी से बाहर निकल जाता है और पेट सही से साफ़ हो जाता है जिसकी वजह से पेट कम होता है और मोटापा भी कम होने लगता है
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के नुकसान
अगर आपको पेट में गैस एसिडिटी या बदहज़मी जलन वग़ैरा की शिकायत या अल्सर की प्रॉब्लम है या किडनी की कोई भी परेशानी है या बॉडी में गर्मी की शिकायत रहती है या आपका पित्त बड़ा रहता है तो ऐसे लोगों को सुबह गर्म पानी नहीं पीना चाहिए बहुत हल्का ना के बराबर गरम पानी लेना चाहिए
Disclaimer
यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें,
निष्कर्ष (Conclusion)
सुबह के टाइम गर्म पानी पीने से हमको बहुत फायदे मिलते हैं जैसे मेटाबॉलिज्म तेज़ होने की वजह से आंतों की मास पेशियाँ अच्छी होती है जिसकी वजह से हमारा सुबह पेट सही से साफ हो जाता है और बॉडी डिटॉक्स होती है और आपकी त्वचा पर निखार आता है स्वस्थ रहने के लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी ज़रूर पीएं
FAQs
सवाल : क्या गरम पानी पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है
जवाब : हाँ सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है और पाचन भी अच्छा होता है
सवाल : क्या सुबह गरम पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है
जवाब : हाँ सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से यूरिन खुल कर आता है और पेट सही से साफ होता है और मेटाबॉलिज़्म तेज़ होने की वजह से इम्युनिटी बूस्ट और बॉडी डिटॉक्स होती है
Photo by: Janosch Lino Unsplash.com