शुगर होने का क्या कारण है जो आज कल हर घर में बढ़ती जा रही है मगर आपको मालूम होना चाहिए शुगर होने की असल वजह हम खुद होते हैं जैसे हमारा ग़लत खान-पान का होना या किसी एक रस के ज़्यादा लेने से इन सब गलतियों की वजह से हमको शुगर हो जाती है जो हमको रिपोर्ट में दिखने लगती है और शुगर किन लोगों को होती है आपको ये भी मालूम होना चाहिए

शुगर कितनी तरह की होती है और लक्षण
अक्सर बुढ़ापे में कई लोगों को डायबिटीज़ की शिकायत हो जाती है डायबिटीज़ दो तरह की होती है मधुमेह (Diabetes mellitus) और बहुमूत्र (Diabetes insipidus) दोनों में यूरिन ज़्यादा होता है लेकिन मधुमेह में शक्कर ज़्यादा आती है
और मूत्रमेह में शक्कर नहीं आती यूरिन ज़्यादा आता है इसके मरीज़ो को फोड़े हो जाते हैं जो ठीक नहीं होते और किसी के कार्बकल गैंगरीन हो जाते हैं और यूरिन की स्पेसिफिक ग्रैविटी (Specific Gravity) जो नॉर्मल इंसान की 1.003 के आस पास होनी चाहिए पर ये बढ़ कर 1.025 से 1.045 हो जाती है
ज़्यादा मीठा खाने से पैंक्रियाज पर नुकसान
हमारी बॉडी में पैंक्रियाज (Pancreas) नाम का एक ग्लैंड होता है जो एक तरह का हार्मोन को निकलता है जिसे हम इंसुलिन (insulin) कहते है इंसुलिन का काम बॉडी में शुगर को इक्ट्ठा करने में मदद करता है जब हम ज़्यादा मीठा खाते हैं तो पैंक्रियाज पर बहुत बोझ पड़ता है
तब वह इंसुलिन को निकालना कम कर देता है और इंसुलिन की कमी की वजह से शरीर में शुगर इक्ट्ठा रहने की जगह मूत्र के साथ बाहर आने लगती है इसी वजह से हम डायबिटीज़ के मरीज़ बन जाते हैं
शुगर चेक करने का तरीका
डायबिटीज़ हमेशा सुबह 08:30AM के बाद चेक करनी चाहिए एक सही रिजल्ट के लिए और ज़्यादा तर लोग क्या करते हैं (Glucose Meter) से अपनी शुगर चेक करते हैं और दवाई खाना शुरू कर देते हैं ऐसा करना बिल्कुल ग़लत होता है आप हमेशा इंसुलिन (insulin) चेक करवाइये अगर कोई शिकायत है तब दावा खानी चाहिये.
शुगर में क्या खाना चाहिए
डायबिटीज़ के मरीजों को कार्बोहाइड्रेट्स बहुत कम खाना चाहिए क्योंकि कार्बोहाइड्रेट्स को लेने से शुगर बन जाती है डायबिटीज़ के मरीजों को प्रोटीन और फेट पर निर्भर रहना चाहिये और इसके साथ सब्जियों को अपनी डाइट में ज़्यादा शामिल करना चाहिये
क्योंकि कार्बोहाइड्रेट्स में जो विटामिन होते हैं वो हमको नहीं मिल पाते उन विटामिन को सब्जियों से हासिल करना चाहिये अगर सब्जियों से सब विटामिन ना मिले तो विटामिनों की गोलियां इस कमी को पूरा कर सकती हैं और डायबिटीज़ के लोगों को जिन चीज़ों में स्टार्च होता है
ऐसे खानों को छोड़ देना चाहिए और फलों में जामुन एक ऐसा फल है जो अमृत का काम करती है और (Vitamin B) डायबिटीज़ को रोकने का काम करता है और ज़्यादा तर लोगों को खाना खाने के बाद सुस्ती आती है जो कफ बनने की वजह से होता है
इसके लिए आप खाना खाने के बाद पान खाइये पर तम्बाखू वाला पान नहीं खाना है या एक लॉन्ग या छोटी इलायची खाना चाहिये इस से खाने के बाद कफ नहीं बनता है
डायबिटीज़ किन लोगों को होती है
डायबिटीज़ ज़्यादा तर ऐसे लोगों को होती है जो लोग मीठा ज़्यादा खाते हैं जो लोग बहुत दिमाग़ का काम करते हैं जैसे लिखने का काम और यह भी देखा गया है जिन के घरों में कमरों में सीलन होती है तो ज़्यादा ठंडक की वजह से या रात को लाइट जला कर सोते हैं
जिसकी वजह से किडनी के मरीज़ बन जाते हैं और जो लोग (AC) में हर वक़्त रहते हैं और धूप की शकल बिल्कुल नहीं देखते ऐसे लोगों को शुगर का असर जल्दी होता है हमने एक पोस्ट लिखी है Why do we get sick इसको पढ़ये अक्सर कुछ लोग थोड़ी थोड़ी देर बाद कुछ ना कुछ खाते रहते हैं
और खाने के बाद जो लोग मीठा खाते हैं उनको सबसे पहले डायबिटीज़ होती है ग़लत खान-पान भी सबसे बड़ी वजह है जैसे विरुद्ध आहार और जिनकी फैमिली में डायबिटीज की हिस्ट्री है उन लोगो को भी शुगर होने का चांस बहुत होते हैं ज़यादा जानकारी के लिए प्रमेह चरक संहिता स्थान अध्याय 6 पढ़ सकते हैं
और जो लोग (Physical Activity) बिल्कुल नहीं करते और (Yoga & Exercise) वगैरा बिल्कुल नहीं करते या कोई नशा करने से भी शुगर बहुत जल्दी हो जाती है (Stress & Mind) इन दोनों में से किसी एक में भी शिकायत होने की वजह से हमारे (Digestive System & Gut health) पर बहुत बुरा असर पड़ता है
Disclaimer
यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें,
निष्कर्ष (Conclusion)
डायबिटीज़ होने का कारण इंसान हमेशा खुद होता है डायबिटीज़ कोई बीमारी नहीं होती क्योंकि जैसे हमारे खानों में 6 रस होते हैं अगर हम किसी एक रस को ज़्यादा लेते हैं जैसे मीठा ज़्यादा खाना जिसकी वजह से हमारी बॉडी के दोष असंतुलित होते हैं
और जब हम अपना (blood Sugar level) चेक करवाते हैं तो ये शिकायत आपको रिपोर्ट में दिखने लगती है जिसको हम शुगर कहते हैं और शुगर होने की एक वजह आपका ग़लत खान-पान और जो लोग ज़्यादा आराम करते हैं या कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते
ऐसे लोगो को शुगर जल्दी हो जाती है. और आपसे में एक बात और कहना चाहूंगा के इंसान की सोच और सेहत का एक ऐसा चोली दामन का साथ है के आपको में किन अलफ़ाज़ में बियान करूँ बस इतना आपसे ज़रूर कहूंगा
अगर आप हमेशा अच्छा सोचते हैं और हर किसी का भला करते हैं किसी के लिए बुरा नहीं सोचते तो इंशाल्लाह आपकी लाइफ में सिवाए रोशनी के कुछ और नहीं मिलेगा अगर मेरी बात आपको अच्छी लगे तो प्लीज़ कमेंट ज़रूर करये.
FAQs
सवाल : क्या ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट्स खाने से शुगर होती है
जवाब : हाँ ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट्स खाने से शुगर बढ़ती है क्योंकि कार्बोहाइड्रेट्स को लेने से पैंक्रियाज पर बहुत बोझ पड़ता है तब वह इंसुलिन को निकालना कम कर देता है और इंसुलिन की कमी की वजह से शुगर हो जाती है
सवाल : क्या लाइफस्टाइल चेंज करने से शुगर कंट्रोल होती हैं
जवाब : हां लाइफस्टाइल चेंज करने से शुगर कंट्रोल होती है और सुबह को योगा और मेडिटेशन करने से भी बहुत फायदा होता है
Photo by : Isens usa Unsplash.com