गर्मी से बचने के उपाय जब गर्मी का मौसम आता है तो हमारे दिल में सिर्फ एक सवाल आता है के हम गर्मी से कैसे बचे जब गर्मी आती है तो अप्रेल मई जून के महीने में जो इस महीने में गर्मी पड़ती है उसको ग्रीष्म ऋतू कहते हैं इस महीने में सूरज ज़मीन के ज़्यादा क़रीब होने की वजह से ज़्यादा गर्मी पड़ती है और इस महीने में दिन ज़यादा बड़े होते हैं और ज़्यादा गर्मी की वजह से इस ऋतू में हमारी बॉडी में वात और पित बढ़ता है इसको कन्ट्रोल करने के लिए आपको किन किन बातों का ख्याल रखना है जो आप गर्मी से मेहफ़ूज़ रहें।

अपनी बॉडी को हाइड्रेट कैसे रखें
गर्मियों में अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए आप पानी को सही मात्रा में पियें जब पियास लगे तब पानी ज़रूर पियें अगर आप इस मौसम में सत्तू का सेवन करते हैं तो सत्तू बॉडी की गर्मी को कम करता है और पियास भी कम लगती है मुँह भी नहीं सूखता
और आपकी बॉडी डिहाइड्रेट भी नहीं होती और बॉडी में नमी बनी रहती है गर्मी के मौसम में आयुर्वेद के हिसाब से दूध मीट और गायें का घी का सेवन करना चाहिए इस ऋतू में ये सब चीज़ें फायदा करती हैं और बॉडी की गर्मी को कम करने के लिए आप मुनक़्क़ा का इस्तेमाल कर सकते हैं
मुनक़्क़ा खाने से आपको एनर्जी भी मिलेगी और क़ब्ज़ की शिकायत भी दूर होगी और गर्मी में हमको हल्का खाना खाना चाहिए जो जल्दी पचे गर्मी में अगर आप खाने के साथ पियाज़ का सेवन करते हैं तो पियाज़ खाने से हमको लू नहीं लगती और खाना सही से पचता है.
गर्मी में घर से कब नहीं निकलना चाहिए
जब गर्मी में धुप ज़यादा तेज़ होती है तो हमको लू लगने का ज़्यादा खतरा रहता है और इस मौसम में सूरज की गर्मी दोपहर को 01:00pm से 04 :00pm ज़यादा होती हे इस टाइम लोगों को घर से नहीं निकलना चाहिए कोशिश करें के आप इस टाइम घर से बहार न जाएँ और
घर में ही रहें हमको गर्मी से बचने के लिए लाइट कलर के सूती (Cotton) के कपड़े पहनना चाहिए गर्मी में हीटस्ट्रोक से बचने के लिए सफ़ेद कलर के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए और लाइट कलर के कपड़े पहनने से गर्मी कम लगती है
और जब घर से निकलें तो सनग्लास का इस्तेमाल ज़रूर करें सनग्लास से आपकी आँखों को कोई नुकसान भी नहीं होगा और तेज़ धुप से बचने के लिए आप छतरी ज़रूर साथ रखें।
गर्मी में त्वचा की देख भाल
गर्मी के मौसम में सनस्ट्रोक की वजह से हमारी त्वचा का रंग काला पढ़ जाता है तो आप सनस्ट्रोक से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंपनी की संस्क्रीन का इस्तेमाल करये और जब बहार से घर में आए तो थोड़ी देर बाद अपने मुँह को ज़रूर धोएं
इससे आपकी स्किन पर पसीने की वजह से कोई एलर्जी भी नहीं होगी गर्मी से बचने लिए आप नीबू पानी में पोदीना और थोड़ा काला नमक और स्वाद अनुसार मिश्री ढाल कर सेवन कर सकते हैं और सत्तू या बैल का शरबत का इस्तेमाल करने से बॉडी की गर्मी कम होती है
और गर्मी के मौसम में एनर्जी के लिए तरबूज़ का पानी एक अच्छा विकल्प है और नारियल पानी भी और गरमी में आम का पन्ना ज़रूर लेना चाहिए इसे लू लगने का खतरा भी नहीं रहता.
Disclaimer
यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें
निष्कर्ष (Conclusion)
गर्मी से बचने के लिए अपनी बॉडी को Dehydrate रखें और घर से जब निकले तो शाम के टाइम निकलना सही रहता है और गर्मियों में सफेद कपड़े पहनने से गर्मी कम लगती है और आंखों को धूप से बचाने क लिए सनग्लास का इस्तेमाल करें
और गर्मियों के मौसम में नीबू पानी और सत्तू बहुत फायदा करता है और गर्मियों के दिनों में मुनक्का खाने से बॉडी से गर्मी कम होती है और पाचन भी अच्छा होता है और इम्युनिटी भी अच्छी होती है
FAQs
सवाल: गर्मियों में बॉडी डिहाइड्रेट क्यों होती है
जवाब : गर्मियों के दिनों में जो गर्मी पड़ती है उसको ग्रीष्म ऋतू कहते हैं इस महीने में सूरज ज़मीन के ज़्यादा क़रीब होने की वजह से ज़्यादा गर्मी पड़ती है और इस महीने में वात बढ़ने की वजह से बॉडी में खुश्की हो जाती है जिसकी वजह से बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है
सवाल : क्या गर्मियों में कम पानी पीने की वजह से लो लगती है
जवाब: हाँ जो लोग गर्मियों में कम पानी पीते हैं और फिर जब धूप में निकलते हैं उन लोगों को लू लगने का खतरा ज़्यादा रहता है
Photo By: Amirgraphy. Unsplash.com