आंखों की रोशनी क्यों कमज़ोर होती है कारण और उपाय

आंखें हमारे शरीर का सबसे अहम् हिसा हैं जो हमको सारी दुनिया दिखाती है जैसे पढ़ना लिखना और हर काम को हम आंखों की वजह से करते हैं अगर हम ज़रा सी लापरवाही करते हैं तो आँखों की कोई ना कोई शिकायत हो सकती है जिसकी की वजह से हम बहुत परेशान होते हैं

तो आप अपनी आंखों का ज़यादा से ज़यादा ख्याल रखिए अगर आप हमारी कुछ बातों का ख्याल करेंगे जो इस पोस्ट बताई है तो इस टिप्स से इंशाल्लाह आपको फायदा होगा और आपकी आंखें सही रहेंगी।

 

आँखों की रौशनी क्यों कम होती है

आँखों की रौशनी कम होने की सबसे बड़ी वजह विरुद्ध आहार है जब हम विरुद्ध आहार खाते हैं तो सबसे पहले हमारी आँखों पर सबसे ज़्यादा असर होता है और खाने में विटामिन A और विटामिन C जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड ना होने की वजह से आंखें कमज़ोर होती हैं

और जब हम मोबाइल और लैपटॉप का ज़यादा इस्तेमाल करते हैं Mobile addiction और दूर का ना देखने की वजह से और आँखों की पलक ना झपकाने की वजह से आँखों में सूखापन आता है जिसकी वजह से आंखें कमज़ोर होती हैं या ज़यादा धूप और गर्मी की वजह से आंखों में पसीना लगने लगता है

जिसकी वजह से आंखों पर असर पड़ता है और आंखों की सही से सफाई ना करने की वजह से और कुछ बीमारियों की वजह से हमारी आंखें कमज़ोर होती हैं आँखें कमज़ोर होने की सबसे बड़ी वजह है अक्सर देखा गया है जिन लोगों का बीपी हाई रहता है

और डायबिटीज की वजह से भी आंखें कमज़ोर होती हैं और आँखों में सूरमा या काजल ना लगाने की वजह से आँखें कमज़ोर होती हैं और आंखें कमज़ोर होने की वजह से आंखों में से चिपचिपा पदार्थ निकलने लगता है जिन लोगों का पेट ख़राब रहता है या लीवर से जुड़ी कोई भी समस्या रहती है

तो पेट ख़राब होने की वजह से आँखों की रौशनी कमज़ोर होती हैं जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आंखें कमज़ोर होती हैं और जो लोग कम पानी पीते हैं तो कम पानी पीने की वजह

से हमारे दिमाग पर और आंखों पर असर पड़ता है जिसकी वजह से हमारी आंखों की रोशनी कमज़ोर हो जाती है मोबाइल और लैपटॉप को रात में देखने से आंखें कमज़ोर होने का कारण है

आँखों की रौशनी के लिए क्या खाना चाहिए    

अगर आप अपनी आंखों की रोशनी सही रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में विटामिन A शामिल करना चाहिए और विटामिन C. जिंक ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं और आपकी आंखों के लिए स्वस्थ आहार का होना भी बहुत ज़रूरी है

जैसे सभी रंगों के फल और सब्जियाँ साबुत अनाज का आपकी डाइट में शामिल होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि स्वस्थ आहार लेने की वजह से आपकी सेहत तो अच्छी रहती है और आपकी आँखें कमजोरी भी नहीं होती.

आँखों की रौशनी कैसे बढ़ाएं

हर इंसान चाहता है हमारी आंखों की रोशनी अच्छी रहे लेकिन आज हम आपकी आंखों की रोशनी के लिए जो नेचुरल तारिका बताएंगे इंशाल्लाह आपको फायदा होगा आपको क्या करना है अपनी आँखों को स्वस्थ रखने के लिए रोज़ाना ताज़े पानी से अपनी आँखों को दिन में काई बार धोए

रोज़ाना ताज़े पानी से आंखों को धोने की वजह से आंखों में कोई शिकायत नहीं रहती और जब मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग करें तो आप अपनी आंखों को हर एक दो मिनट के बाद अपनी आंखें खोले और बंद करें इस तरह से आपकी आंखों में सूखापन नहीं होगा और आँखों में कोई शिकायत भी नहीं होगी

अगर आप मोबाइल या लैपटॉप का ज़यादा इस्तेमाल करते हैं तो अपने डॉक्टर से आंखों के लिए लुब्रिकेंट बने रहने के लिए कोई आई ड्रॉप लिखवा सकते हैं अगर टाइम की कमी है और कोशिश करें मोबाइल और लैपटॉप का ज़यादा इस्तमाल ना करें जब तेज धूप में जाएं तो सनग्लास को ज़रूर लगाएं

और जब रात को मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करें तो मोबाइल की ब्राइट को थोड़ा कम करें और मोबाइल को हमेशा डार्क मोड में रखें, इससे तरह से मोबाइल से निकलने वाली ब्लू से आपकी आंखों को कोई नुक्सान भी नहीं होगा और आँखों के लिए सबसे अच्छा जो विटामिन होता है विटामिन A है

और विटामिन A के लिए सलाद में गाजर या गाजर की सब्जी या गाजर के जूस का इस्तमाल कर सकते हैं गाजर का जूस आंखों के लिए एक अच्छा विकल्प है और विटामिन C के लिए आप आंवले का इस्तमाल कर सकते हैं चाहे ताज़ा आंवला चाहे आंवले का पाउडर क्योंकि आंवले में विटामिन C भरपूर मात्रा होने की वजह से यह

आंखों को फ़ायदा करता है और आप जिंक के लिए कद्दू के बीजो का इस्तमाल कर सकते हैं क्योंकि कद्दू के बीजो में जिंक बहुत ज़यादा होता है कद्दू के बीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक चम्मच कद्दू के बीज लिए फिर इसके बाद इन बीजों को रात को पानी में भिगोकर रख दिए

फिर इन बीजों का पानी छानकर इन बीजों को सुबह खाइये ओमेगा 3 के लिए मछली भी एक अच्छा विकल्प है तो मछली को अपने खाने में ज़रूर शामिल करें ओमेगा-3 के लिए आप चिया सीड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं चिया सीड्स को पानी में भीगोकर इस्तमाल करने से फ़ायदा होता है

सुबह और शाम आंखों की एक्सरसाइज ज़रूर करें और आँखों के लिए जो सबसे अच्छा टॉनिक का काम करता है वो है त्रिफला जिसका ज़िक्र अष्टांग हृदयँ ग्रन्थ में विस्तार से किया गया है अब आपको क्या करना है एक चम्मच त्रिफला लिए फिर इसको रात भर एक गिलास पानी में भिगोएं

फिर इसको सुबह एक सूती के कपड़े से छान कर इसके पानी से अपनी आंखों को धोएं इस तरह से आपकी आंखों में कोई भी शिकायत नहीं रहेगी और जो शिकायत होगी वह भी सही हो जाएगी

आँखों की रौशनी के लिए घरेलु नुस्खा

(1) 50 ग्राम बादाम

(2) 50 ग्राम सौंफ

(3) 50 ग्राम मिश्री

(4) 15 ग्राम दखनी मिर्च

इसका पाउडर बना के एक चम्मच सुबह और शाम दूध से लेने से आँखों की रोशनी तेज़ होती है

Disclaimer

यह आर्टिकल सिर्फ जनरल जानकारी के लिए है किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम या ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें

निष्कर्ष (Conclusion )

आँखों की रौशनी एक ऐसी परेशानी है अगर आप ज़रा भी लापरवाई करते हैं तो हमारी आँखें कमज़ोर होने लगती हैं अगर आप इस दुनिया के हर कलर को देखना चाहते हैं तो अपनी आँखों का ख्याल ज़रूर रखें और अपने खाने को सही करें और टाइम पर खाना खाएं

विरुद्ध आहार से बचे क्यूंकि हमरी आँखों का कमज़ोर होने का सबसे बड़ा कारण विरुद्ध आहार है विरुद्ध आहार और फ़ास्ट फ़ूड जंक फ़ूड और ज़्यादा मीठा खाने से आँखों के साथ पूरी बॉडी पर बुरा असर पढ़ता है और अगर आप आँखों की रौशनी का चश्मा लगते है

तो देखा गया है जो लोग अपने चश्मे के गिलास की सही से सफाई नहीं करते उनकी आँखों में कोई ना कोई शिकायत ज़रूर होती है तो आप अपने चश्मे की सफाई का ज़रूर ख्याल रखें इस तरह से इंशाअल्लाह आपको फायदा होगा।

FAQs

सवाल : क्या हमारी आँखें सही हो सकती हैं

जवाब : हाँ हमारी नाँखें सही हो सकती हैं अगर आप अपनी शुगर और BP को कंट्रोल में रखते हैं और अपनी डाइट में पष्तिक आहार शामिल करते हैं और हर बताई हुई बात को फॉलो करते हैं

सवाल : हमारी आँखें क्यों ख़राब होती हैं

जवाब : हमारी आँखें हमारी कुछ ग़लतियों की वजह से कमज़ोर होती हैं जैसे ग़लत खान पान विरुद्ध खानो को खाना और अपनी डाइट को बैलेंस में ना रखना और खाने का सही से पाचन ना होने की वजह से हमारी बॉडी में तरह तरह की बीमारियां होती हैं जिस में से एक है आँखों का कमज़ोर होना।

Photo By : Marina Vitale Unsplash.com

Leave a Comment