मोबाइल ज़्यादा देखने से क्या होता है जानिए नुकसान

मोबाइल देखने के नुकसान आजकल मोबाइल इंसान की ज़रूरत का एक हिस्सा बन गया है चाहे कोई काम हो या किसी से बात करनी हो या गेम हो या कोई परेशानी हर चीज़ का समाधान मोबाइल से होता है जिसकी वजह से मोबाइल एडिक्शन आज कल आम है

और आजकल हर उम्र के लोग मोबाइल में कुछ ना कुछ सर्च करते हैं लेकिन चाहे कोई भी चीज़ हो या मोबाइल क्यों ना हो हर चीज़ की अती नुकसान देती है अगर आप मोबाइल का सही से इस्तेमाल करते हैं तो इसके बहुत से फायदे भी हैं.

Mobile addiction side-effects

 

मोबाइल से आँखों को नुकसान

जब हम मोबाइल में कुछ भी देखते हैं तो हम पलकों को ना के बराबर झपकते हैं जिसकी वजह से आंखों में ड्राइनेस आती है फिर हमारी नज़र कमजोर होने लगती है रिसर्च से National institutes of Health (PMC ) से पता चला है,

नज़र पास की हो चाहे दूर की हो और मोबाइल को ज़्यादा झुक कर देखने से हमारी गर्दन की हड्डी और रीड की हड्डी पर बहुत असर पड़ता है जिसकी वजह से इसमें दर्द भी रहने लगता है और कुछ लोग तो इस दर्द के मरीज़ बन जाते हैं

मोबाइल देखने से नींद की कमी

जब हम मोबाइल ज़्यादा देखते हैं और जो लोग ज़्यादा देर रात तक मोबाइल देखते हैं तो होता क्या है मोबाइल से जो ब्लू लाइट निकलती है इसका असर हमारी आंखों और दिमाग पर पड़ता है जिसकी वजह से दिमाग को ब्लू लाइट की वजह से

यह सिग्नल मिलता है कि अभी रात नहीं हुई है जिसकी वजह से हमको नींद नहीं आती और मोबाइल में हम खोए रहते हैं आपको मालूम होना चाहिए जब हमारी नींद पूरी नहीं होती तो इस नींद की कमी की वजह से

हमारा दिल दिमाग और पाचन तंत्र पर असर पड़ता है जिसकी वजह से हमारा मिजाज़ सारा दिन चिड़चिड़ा बना रहता है जिसकी वजह से हम स्ट्रेस मैं रहने लगते हैं और हमको नींद कम आने लगती है.

मोबाइल के नुकसान से बचने का आसान तरीका

जब मोबाइल देखें तो कोशिश करें कि हर 5, 7, मिनट के बाद अपनी पलकों को बंद ज़रूर करें और दिन में अपनी आंखों को ताज़े पानी से धोए इस तरह से आपकी आंखों में ड्राइनेस नहीं आएगी और जब बहुत ज़रूरी काम हो जब ही मोबाइल का इस्तेमाल करें

और मोबाइल को रात में ना देखें Tips for weak eyes इसको भी पढ़ें, और कोशिश करें रात को मोबाइल से बचें और जब रात को सोए तो मोबाइल को अपने से दूर रखें

और जब मोबाइल का काम ना हो तो अपने मोबाइल का डाटा ऑफ रखें इस तरह से आपका डाटा भी बचेगा और मोबाइल की रेडिएशन से आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा.

मोबाइल के नुकसान से बचने के लिए क्या खाना पीना चाहिए

जब हम मोबाइल का ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इसका नुकसान हमारी बॉडी पर होता है इस नुकसान से बचने के लिए आपको क्या करना है सुबह के टाइम हरी घास पर टहलना है यानी पृथ्वी से जुड़ना है और ऐसे खानों का इस्तेमाल करना है

जो जल्दी से हज़म हों और बॉडी को डिहाइड्रेट ना होने दें और सिट्रस फ्रूट और वेजिटेबल को अपनी डाइट में शामिल करें और सुबह के टाइम योगा और मेडिटेशन ज़रूर करें इस तरह से इंशाल्लाह आपको फायदा ज़रूर मिलेगा.

Disclaimer

यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें,

निष्कर्ष (Conclusion)

आज कल मोबाइल अडिक्शन आम बात है लेकिन इसके नुकसान से बचा जा सकता है जैसे मोबाइल को देखते टाइम अपनी पलकों को झपकें और मोबाइल को ज़्यादा झुक कर नहीं देखना चाहिए और मोबाइल को रात को देखने से बचें

इस तरह से आपकी नींद भी अच्छी होगी और स्ट्रेस भी कम होगा और ऐसे खाना अपनी डाइट में शामिल करें जो जल्दी से हज़म हो और उसका सही से पाचन हो ज़्यादा पानी पिए और बॉडी को हाइड्रेट रखें।

FAQs

सवाल : मोबाइल को देखने के फायदे और नुकसान

जवाब : मोबाइल को देखने के बहुत फायदे होते हैं अगर आप मोबाइल का सही से इस्तेमाल करते हैं चाहे कोई भी परेशानी हो या कोई पढ़ाई का मसला हो और मोबाइल आज कल की दुनिया में इंसान की ज़िन्दगी का एक हिस्सा बन गया है मगर आपको मालूम होना चाहिए हर चीज़ की अति अच्छी नहीं होती उसके कुछ नुकसान भी होते हैं

सवाल : क्या मोबाइल के नुकसान से बचा जा सकता है

जवाब : हाँ मोबाइल के नुकसान से बचा जा सकता हैं अगर आप मोबाइल का ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं और अपने खाने पिने का सही से ख्याल करते हैं सुबह हरी घांस पर वॉक करते हैं और नींद पूरी लेते हैं और फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड को अवॉइड करते हैं

Photo by :- ROBIN WORRALL, unsplash.com 

Leave a Comment