हम बीमार क्यों होते हैं जानिए वजह जैसे ऋतू चर्या विरुद्ध आहार और खाने में पांचों रस का ना होना और बॉडी के दोष के अनुसार खाना नहीं खाना भूक ना होने पर खाना खाना बॉडी में कौनसी अग्नि है उसके हिसाब से खाना नहीं खाना
किसी भी वेग को रोकने से बीमार होना हेल्दी खाना ना खाने की वजह से पानी सही से ना पीना भोजन को ग़लत तरीके से करना और सही नींद ना लेने की वजह से और स्ट्रेस में रहने की वजह से हम बीमार होते हैं.

वात पित्त और कफ का असंतुलित कैसे होता है
हमारी बॉडी में तीन तरह के दोष होते हैं और हर दोष का टाइम फिक्स होता है जैसे घड़ी का टाइम फिक्स होता है ऐसे ही दोष का टाइम भी होता है और वात (हवा) पित्त (अग्नि) और कफ (पानी) से बने हैं यह तीनों दोष हमारे गलत खानपान की वजह और स्ट्रेस और जब मौसम बदलने की वजह से और विरुद्ध आहार खाना खाने की वजह से यह तीनों दोष बिगड़ते हैं
ऋतू चर्या भोजन ना करने के नुकसान
जब हम ऋतु चार्य के हिसाब से और दिनचर्या के हिसाब से जब हम भोजन नहीं करते तो हमारी बॉडी में वात पित्त और कफ बिगड़तै हैं और हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर होने लगती है जिसकी वजह से पेट में गैस एसिडिटी बदहज़मी फैटी लिवर जैसी समस्या होने लगती है और हम जल्दी बीमार पड़ जाते हैं
भूख न होने पर खाना खाने के नुकसान
ज़्यादा तर लोग क्या करते हैं कि खाने का टाइम है और भूख नहीं लग रही और खाना खा लेते हैं इस तरह से खाना खाना गलत होता है जब भूख हो जब खाना खाएं ऐसा खान बॉडी में ईंधन का काम करता है.
पांचो रस ना बनने का कारण
जब हम खाने को चबा कर नहीं खाते तो पांचों रस नहीं बनते हमारे खाने में पांचो रस क्यों ज़रूरी हैं पांचो रस ना होने की वजह से हमारा खाना सही से नहीं पचता और जब हम खाने के साथ या खाने के बाद पांचो रस लेते हैं तो पांचों रस की वजह से खाने का सही से पाचन होता है और पांचो रस लेने की वजह से हमको किसी भी विटामिन की लेने की ज़रूरत नहीं होती,
वेग को रोकने से बीमारी
आपको मालूम होना चाहिए जब हम किसी भी वेग को रोकते हैं तो इसकी वजह से हम बीमार पड़ जाते हैं जो अष्टांग हृदय ग्रंथ में लिखा है जैसे आप मल मूत्र को रोक लेते हैं और जब प्यास लग रही होती है तब आप पानी नहीं पीते हैं इसको वेग रोकना कहते हैं जिसकी वजह से हम बीमार हो जाते हैं.
स्ट्रेस और नींद के कारण बीमारी
स्ट्रेस और नींद की कमी आपकी बॉडी में एक ऐसी खामोश बीमारी छुपी होती है तो स्ट्रेस को कम करने के लिए योगा और मेडिटेशन करिए अच्छी नींद के लिए रात को जल्दी सोएं और रात को मोबाइल बिल्कुल नहीं देखें इस तरह से आपको नींद जल्दी आएगी.
वॉक ना करने के नुकसान
जब हम सुबह को वॉक नहीं करते तो मेटाबॉलिज़्म कमज़ोर होने के साथ हमारा पाचन भी कमज़ोर होने लगता है और हम सारा दिन फ्रेश महसूस नहीं करते.
खानपान सही ना होने से इम्युनिटी कमज़ोर
जब हम खाना खाते हैं तो पौष्टिक आहार ना होने की वजह से और जंक फूड और फास्ट फूड को खाने से और बसी खाना खाने से बैटरियल इन्फेक्शन की वजह से हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है और हम बीमार जल्दी पड़ जाते हैं
और पानी की सही मात्रा और सही तरीके से ना पीने से हमारा पाचन खराब होता Dehydration risk कम पानी पिने के नुकसान पढ़ये और गलत दवाई और ज़्यादा दवाई का इस्तेमाल करने से हमारी बॉडी पर बुरा असर पड़ता है.
विरुद्ध आहार खाने
घी खाने के बाद ठंडा पानी पीना विरुद्ध आहार होता है, शहद और घी बराबर मात्रा में खाना विरुद्ध आहार होता है, ठंडी और गर्म चीज़ों को एक साथ खाना विरुद्ध आहार होता है, दूध के साथ खट्टे फल खाना विरुद्ध आहार होता है, दूध के साथ मछली खाना विरुद्ध आहार होता है,
मूली लहसुन तुलसी सहजन खाने के बाद दूध पीना विरुद्ध आहार होता है, दूध के साथ कुलथी उड़द और मोठ खाना विरुद्ध आहार होता है, घी के साथ तेल वाली चीजें खाना विरुद्ध आहार होता है, दूध के साथ गुड़ लेना विरुद्ध आहार होता है, मंद अग्नि होने पर भारी खाना, खाना विरुद्ध आहार होता है,
बरसात के दिनों में भारी खाना, खाना विरुद्ध आहार होता है, गर्मियों के दिनों में चटनी वगैरा का इस्तेमाल करना विरुद्ध आहार होता है, सुबह को बॉडी की शुद्धि ना हो और खाना, खाना, गरम खाना खाने के बाद गर्म पानी पीना विरुद्ध आहार होता है.
जब हम विरुद्ध आहार लेते हैं तो इन सब खानों की वजह से हमारी बॉडी के दोष बिगड़ते हैं जिसकी वजह से बॉडी में सब तरह की बीमारियां होती हैं जो बड़े बड़े ग्रंथों की किताबों में लिखा है और आहारशास्त्र में इसका ज़िक्र बहुत अच्छे से किया है अगर आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो विरुद्ध आहार से बचना पड़ेगा विरुद्ध आहार का असर बच्चों पर भी होता है.
दोष के अनुसार खाना क्यों ज़रूरी हैं
शरीर में दोष के अनुसार खाना खाना इसलिए ज़रूरी है जब आप अपनी बॉडी के दोष के अनुसार खाना खाते हैं तो इस तरह से हमारी बॉडी में वात पित्त कफ बैलेंस में रहते हैं जिसकी वजह से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और हम जल्दी बीमार नहीं पड़ते.
कफ दोष में क्या नहीं खाना चाहिए
उड़द गेहूं सरसों पालक पाका कद्दू तोरई मूली कच्चा केला प्याज़ इमली सिंघाड़ा अखरोट मखाना समुद्री नमक इन सब खानों से कफ बढ़ता है
पित्त दोष में क्या नहीं खाना चाहिए
कुलथी की दाल उड़द सरसों अजवाइन इमली सौंफ बैगन भिंडी गाजर कच्ची करी कच्चा कटहल तरबूज नारंगी लहसुन छोटी पीपर काली मिर्च इन सब खानों से पित्त बढ़ता है.
वात दोष में क्या नहीं खाना चाहिए
जौ मटर चने की शाक मसूर की दाल लौकी तोरई मोटी मूली जामुन सिंघाड़ा कच्ची करी महुआ का तेल खाने से वात दोष बढ़ता है.
अग्नि क्या है और स्वस्थ में इसका क्या महत्व है
अग्नि चार तरह की होती हैं 1. सम अग्नि 2. मंद अग्नि 3. तीक्ष्ण अग्नि 4. विषम अग्नि
अग्नि और खाने का हमारी बॉडी में एक ऐसा संयोग है जिसकी वजह से हम जिंदा रहते हैं जो हमारे खाने को ऊर्जा में बदलकर हमको ताकत देती है जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है और हमारी पाचन क्रिया मज़बूत होती है और हम जल्दी बीमार नहीं होते.
शरीर की शुद्धि से पहले भोजन करने की गलती
जब हम सुबह को उठाते हैं अगर पेट सही से साफ नहीं हुआ हो और कुछ भी खा लेते हैं जैसे मल मूत्र ना हुआ हो और गैस पास ना हुई हो तो उससे पहले कुछ भी खाना विरुद्ध आहार होता है.
कफ का टाइम :- सुबह 06:00am से 10:00am बजे तक होता है
पित्त का टाइम :- सुबह 10:00am से 02:00pm बजे तक होता है
वात का टाइम :- दोपहर 02:00pm से 06:00pm बजे तक होता है
भोजन करने का सही समय
भोजन करने का सही समय आपको मालूम होना चाहिए सुबह का नाश्ता सुबह 10:00am बजे करना चाहिए और दोपहर का खाना 01:30pm तक रात का खाना 06:30pm तक कर लेना चाहिए और आयुर्वेद के अनुसार आपको खाना दो टाइम खाना चाहिए.
Disclaimer
यह जानकारी केवल आपकी सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें,
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर हम अपने खाने को सही करें और पानी को सही तरीके से पिये तो इस तरह से हमारी बॉडी की इम्युनिटी मज़बूत होती है और हम जल्दी बीमार नहीं पड़ते क्यों की आहार ही आहारशात्र होता है और और अच्छी नींद लेने से सुबह आप फ्रेश उठते हैं और स्ट्रेस भी कम होता है और स्ट्रेस को कम करने के लिए आप मेडिटेशन और योगा करये इस तरह से आप स्वस्थ भी रहेंगे,
FAQs
सवाल:- बीमार होने का कारण
जवाब:- हमारे बीमार पड़ने की कुछ खास वजह हैं जैसे ग़लत खान पान और बासी खाना खाने से और नींद सही ना लेना 6, 7 घंटे की और स्ट्रेस में रहने से हम बीमार पड़ते हैं
सवाल:- ग़लत खान पान के नुकसान
जवाब:- जब हम विरुद्ध आहार और फास्ट फूड खाते हैं तो हमारी बॉडी में टॉक्सिन जमा होते हैं और खाना खाने के बाद फोरन पानी पीने से हमारी मंदाग्नि हो जाती है जिसकी वजह से गैस एसिडिटी की समस्या होने लगती है और फिर हमारी इम्युनिटी कमज़ोर होने लगती है और हम जल्दी बीमार हो जाते हैं
Photo by :- Jay wennington, unsplash.com
Photo by :- Dylan Lu unsplash.com